गोपालगंज, सितम्बर 19 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत भवन, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीण जनता ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई। रामचंद्रपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायत भवन की सफाई की। सेमरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम ने प्रखंड बीपीआरओ पुष्पेंद्र पुष्कर के साथ पंचायत भवन पर सफाई अभियान का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.