गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा परवरिश योजना को लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य योजना से संबंधित पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सेविकाओं तक पहुंचाना था। बताया गया कि यह योजना अभिभावकविहीन बच्चों, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिभावकों के बच्चों तथा शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों के लिए आर्थिक सहारा प्रदान करती है। इसके तहत 18 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह 1000 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। जिला बाल संरक्षण इकाई गोपालगंज के पदाधिकारी प्रशांत मिश्र ने सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने केंद्र क्षेत्रों में ऐसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.