गोपालगंज, मार्च 27 -- थावे। चैत्र नवरात्र की महानवमी पर थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आ रही एक महिला श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव निवासी 50 वर्षीय इंदु देवी अपने पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए आ रही थीं। इसी दौरान थावे स्टेशन रोड पर दो ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...