गोपालगंज, अप्रैल 2 -- थावे। स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम छापेमारी कर 27 बोतल देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर मौके से फरार हो गई।प्रशिक्षु एसआई प्रियंका प्रभा को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी टोला राहिल में एक महिला शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला पुलिस को देखकर बोरा फेंककर फरार हो गई। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि फरार महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सेमरा पूरब टोला निवासी सीमा देवी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...