गोपालगंज, अप्रैल 3 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर शाम छापेमारी कर 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। एएसआई पप्पू तिवारी को गुप्त सूचना पर अमैठी खुर्द में अर्जुन सिंह की परती जमीन के पास कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि सावन कुमार व प्रीतम कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...