गोपालगंज, अगस्त 26 -- थावे। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम थावे गोलंबर चौक के पास छापेमारी कर 24 बोतल देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव की रहने वाली है। उसका नाम गीता देवी उर्फ चिंता देवी है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.