गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। स्थसानीय पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना परिसर में की गई, जहां उक्त व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव निवासी रामप्रवेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चिकित्सीय जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...