गोपालगंज, मार्च 26 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार की देर शाम एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कबिलासपुर गांव निवासी दिनेश साह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...