थावे में मारपीट में युवक घायल, चार पर प्राथमिकी
गोपालगंज, अप्रैल 19 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के गवंदरी फकीरना गांव में शुक्रवार दोपहर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल ऋषि कपूर कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान तभी पट्टीदार अवध किशोर साह समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में भर्ती कराया गया। मामले में अवध किशोर साह, रीता देवी, रोशनी देवी व अंकुर कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.