गोपालगंज, मई 12 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में 8 मई को हुई मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान सोने की चेन और कान की बाली छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मीरअलीपुर गांव निवासी सारेया खातून ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार को गांव के ही इंतेयाज समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे और उन्हें, उनके पुत्र हफीजुल्लाह तथा पुत्री रानी खातून को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में थाने में गांव के ही इंतेयाज, रेहाना खातून, रफीक तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा...