गोपालगंज, अप्रैल 13 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी बाजार में विगत नौ अप्रैल को एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में गवंदरी गांव निवासी कृपाल साह ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वे अपने पुत्र बृजकिशोर के साथ गवंदरी बाजार गए थे। इसी दौरान उनके पुत्र को पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां यह भी पढ़ें- जमुई : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में कृपाल साह न...