गोपालगंज, अप्रैल 9 -- थावे। एक संवाददाता थाना क्षेत्र में उचक्कों ने एक महिला को झांसा देकर 45 हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गए। इस संबंध में विशम्भरपुर गांव निवासी सुगांति देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह स्टेट बैंक, थावे से पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और उनका पासबुक व निकासी फॉर्म लेकर उसमें 45 हजार रुपए की राशि भर दी। महिला ने बैंक से रुपए निकाल लिए। बैंक से बाहर निकलते ही दोनों उचक्कों ने कहा कि चाची, बैंक कम पैसा देता है। आप पैसा दीजिए, हम गिनकर आते हैं। महिला उनके झांसे में आ गई और रुपए उन्हें सौंप दिया। इसके बाद दोनों ने महिला को बाहर बैठने के लिए कहा और खुद पैसे मिलाने के बहाने वहां से फरार हो गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर महिला ...