गोपालगंज, मार्च 27 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र के महानवमी पर थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ ने शुक्रवार को यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर दुर्गा मंदिर गोलंबर से लेकर थावे बस पड़ाव तक दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बिना ठोस ट्रैफिक प्लान के बड़े वाहनों की आवाजाही ने हालात को इतना बिगाड़ दिया कि एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं। इससे राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महानवमी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान बस, ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहा। टोल प्लाजा से लेकर बाईपास तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन घंटों तक एक ही स्थान पर खड़े रहे। जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.