गोपालगंज, अप्रैल 27 -- थावे। एक संवाददाता एग्रो इनपुट डीलर्स जिला एसोसिएशन के आह्वान पर थावे बाजार के बीज व कीटनाशक दुकानदार सोमवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।दुकानदार बृज किशोर गुप्ता ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में खाद पर टैगिंग व्यवस्था समाप्त करना, डीलर मार्जिन आठ प्रतिशत करना, सैंपल फेल होने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना, डीलर को गवाह का दर्जा देना तथा बीज के साथी पोर्टल को कंपनी तक सीमित रखना शामिल है। दुकानदारों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- उर्वरक, बीज व कीटनाशक विक्रेता रहे हड़ताल पर यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें यह भी पढ़ें- फर्...