गोपालगंज, अप्रैल 27 -- थावे। गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 स्थित थावे बस पड़ाव के पास सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण थावे बस स्टैंड से लेकर बेदू टोला तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान स्कूली बसें, एंबुलेंस, कोर्ट-कचहरी जाने वाले लोग और यहां तक कि पुलिस वाहन भी जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। जरूरी काम से निकले लोग भी देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जाम की समस्या अब आम हो गई है। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहन और अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती हैञ जिससे थोड़ी भी भीड़ बढ़ने पर जाम लग जाता है। दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.