गोपालगंज, जनवरी 8 -- थावे। थावे थाना के सामने बुधवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन चालकों को तीन हजार रुपए का चालान किया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों के चालकों की हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.