थावे में धूमधाम से मना चैती छठ
गोपालगंज, मार्च 25 -- थावे। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय यह पर्व पूर्ण हुआ। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा कर व्रत खोला। पर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। थावे पोखर सहित चितूटोला, गजाधर टोला, वृंदावन, धतीवना व अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अर्घ्य के दौरान घाटों पर लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं किनारे चाट-जलेबी की दुकानों से मेले जैसा दृश्य बना रहा। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.