गोपालगंज, मार्च 5 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में बुधवार को होली पर्व के दौरान धुरखेल खेलने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले और मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीणों के अनुसार होली के अवसर पर गांव के युवकों की टोली बुधवार करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बजाते और धुरखेल खेलते हुए लिगा बाबा के स्थान की ओर जा रही थी। इसी दौरान रिखई टोला चौक पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते झड़प व पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीओ कुमारी रूपम शर्मा मौके पर पहुंचीं और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को सूचना दी। इसके बाद सदर एसडीओ अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार व थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे। हालात बिगड़त...