गोपालगंज, नवम्बर 26 -- थावे। गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर बुधवार को थावे थाना क्षेत्र के धर्मशाला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अकरम बेदु टोला का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.