गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजकर गोपालगंज सदर विधायक सुषमा सिंह ने थावे मंदिर के समीप पुराने थाना भवन से नए थाना तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ऐलिवेटेड कॉरिडोर या फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गोपालगंज-सीवान एनएच-531 के निकट प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे भवानी का मंदिर स्थित है, जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं सोमवार और शुक्रवार को यह संख्या 40 से 50 हजार तक पहुंच जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में हो जाती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण थावे पुराने और नए थाना के बीच अक्सर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे एनएच-531 पर भी वाहनों का परिचालन प्रभावित होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.