गोपालगंज, फरवरी 2 -- थावे। थावे प्रखंड की विदेशीटोला पंचायत अंतर्गत चितूटोला गांव में रविवार की शाम संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया। मौके पर मुखिया मनीष कुमार गुप्ता, हरिशंकर राम, हीरामन राम, सुनील राम, जीउत कुमार, सत्येंद्र राम, कृष्णा राम, पंकज कुमार राम, सतेंद्र राम, शिव कुमार राम, सुधीर कुमार, सूरज राम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...