थावे में छह घंटे तक बिजली ठप रहने से उपभोक्ता रहे परेशान
गोपालगंज, जून 17 -- थावे।मंगलवार की शाम आई तेज आंधी के कारण थावे फीडर में फॉल्ट आने से शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन, इसके बाद भी पूरी रात बिजली आंख-मिचौली करती रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीरगंज से संचालित थावे फीडर काफी लंबा होने के कारण अक्सर फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। बिजली कंपनी की ओर से अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नतीजतन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल,मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.