गोपालगंज, मार्च 24 -- थावे। एक संवाददाता चैती छठ के अवसर पर मंगलवार को थावे प्रखंड में व्रतियों ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। दोपहर बाद से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक विधि-विधान के साथ घाटों पर पहुंचे और पोखरों व जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व को लेकर सभी घाटों की विशेष साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाटों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई थी। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आलोकित नजर आया। प्रखंड मुख्यालय स्थित थावे पोखर के अलावा चितूटोला, गजाधर टोला, बेदू टोला, वृंदावन, रिखई टोला, धतीवना, एकडेरवा और रामचंद्रपुर सहित विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने पहला अर्घ्य अर्पित किया। विधि-व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.