गोपालगंज, नवम्बर 12 -- थावे, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के थावे मेला परिसर में स्थित एक झोपड़ी में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटों में झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उसमें रखी हजारों रुपए की संपत्ति भी नष्ट हो गई। गृहस्वामी राजू बांसफोर ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ दोपहर करीब तीन बजे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक पर अपने संबंधियों को छोड़ने गए थे। उसी दौरान सूचना मिली कि उनकी झोपड़ी में आग लग गई है। जब वे मौके पर लौटे तो देखा कि झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। आग में झोपड़ी के साथ पलंग, पंखा, कपड़े, शादी-विवाह में देने वाले बर्तन व डाला तथा लगभग 15 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित राजू बांसफोर ने थाने में लिखित आवेदन देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.