गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित थावे महोत्सव के भव्य व आकर्षक आयोजन को लेकर जिले में प्रशाासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें महोत्सव व चैत्र नवरात्र की तैयारियों से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में महोत्सव के साथ-साथ चैत्र नवरात्र के दौरान थावे में सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। जिसमें बैरिकेडिंग करने, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन व पूजन कराने, मंदिर के अंदर उचित व्यवस्था करने, अगरबत्ती जलाने और बिक्री पर रोक लगाने के निर्णय लिए गए। सभी दुकानदारों को अग्निकांड से बचाव को लेकर आग बुझानेवाले यंत्र खरीदने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त संख्या में ...