गोपालगंज, मार्च 30 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के होमगार्ड मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित थावे महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा और पूरा मैदान तालियों व उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गोपालगंज की बेटी व भोजपुरी लोक गायिका पूजा सिंह राजपूत की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने 'बार अइनी हो जगदम्बा घर में', 'अंगुली में डसले बिया नगनिया' जैसे पारंपरिक लोकगीतों से माहौल को भक्ति और लोक रंग में रंग दिया। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद मंच पर मिथिलांचल के उभरते गायक जय झा ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। सारेगामा 2024 से पहचान बनाने वाले जय झा ने 'जय काली कलकत्ते वाली', 'गुलाबी आंखें', 'जोगिया लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.