गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे मदरसा के समीप शुक्रवार की देर शाम दुकानदार भाइयों के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपए छीन लिए गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के सेमरा पूरब टोला गांव के रहने वाले बादशाह आलम के बेटे साजिद आलम और साहेब आलम की दुकान थावे मदरसा के समीप है। उनकी दुकान में चाय, समोसा, पकौड़ी, गुटखा व सिगरेट की बिक्री की जाती है। घायल भाइयों ने बताया कि उसके गांव के कुछ दबंग युवक दुकान पर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाने लगे। दोनों भाई दुकान के अंदर काम में व्यस्त थे। जिसके कारण बाहर जाने में देर हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान दुकान के समीप रखे गए लाठी-डंडे उठाकर युवकों ने दोनों दुकानदार भा...