गोपालगंज, मई 26 -- गोपालगंज।गोपालगंज के ऐतिहासिक शक्तिपीठ थावे मंदिर के पुनरुद्धार कार्य में हो रही देरी और लापरवाही को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह द्वारा 20 मई को मुख्य सचिव के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- छोहरिया माता मंदिर पर्यटन विकास में शामिल, 1.15 करोड़ खर्च होंगेसरकारी उच्चस्तरीय बैठक सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में विधायक मंजीत कुमार सिंह के अलावा गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक और विभागीय मुख्य अभियंता शामिल हुए। समीक्षा के दौरान थावे मंदिर पुनरुद्धार योजना में अत्यधिक विलंब, धीमी प्रगति और अधिकारियों की उदासीनता पर मुख्य स...