गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपित दीपक राय की जमानत याचिका सीजेएम आनंद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने खारिज कर दी। ज्ञात हो कि विगत 17 दिसंबर को ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों ने मां भवानी के बहुमूल्य आभूषणों की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और कई संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी दीपक राय का नाम सामने आया। जिसे मुख्य आरोपित मानते हुए पुलिस ने 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आरोपित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सीजेएम की अदालत ने खारिज कर दिया।मामले में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.