नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- गोपालगंज के थावे मंदिर में मां के 51 लाख के मुकुट समेत एक करोड़ से अधिक की चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने कांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी है। जख्मी बदमाश की पहचान मोतिहारी के इंजमामूल के रूप में की गई है। इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। 17 दिसम्बर की रात थावे मंदिर में भीषण चोरी की गयी थी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। मां के जेवर के अलावे मंदिर की दान पेटी भी चोर उठाकर ले गए थे। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी की त्वरित और सटीक कार्रवाई से मंदिर चोरी कांड का लगभग पर्दाफाश हो गया है। एसपी ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.