गोपालगंज, जून 23 -- गोपालगंज।जिले में नवपदस्थापित डीएम समीर सौरभ ने मंगलवार को सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ सह पर्यटनस्थल मां थावे दुर्गा मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भवानी से जिले की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। साथ ही कार्यों को निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मां थावे दुर्गा मंदिर जिले का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर ...