थावे प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
गोपालगंज, जून 23 -- थावे। डीएम समीर सौरभ ने मंगलवार को थावे प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सरकारी कार्यालय आम लोगों की सेवा के लिए होते हैं और यहां प्रतिदिन काफी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में कार्यालय परिसर का स्वच्छ, व्यवस्थित और साफ-सुथरा होना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीएम के जनता दरबार में चार मामलों में कार्रवाई के निर्देश मौके पर सदर एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ अजय प्रकाश राय व सीओ कुमारी रूपम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.