गोपालगंज, जनवरी 5 -- थावे। थावे पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव निवासी जय प्रकाश यादव उर्फ जयप्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.