गोपालगंज, मार्च 30 -- l थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह मंगला आरती के बाद यूपी के कुशीनगर, देवरिया, पडरौना, तमकुही रोड, गोरखपुर सहित बिहार के मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, छपरा और पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक रही कि मंदिर परिसर के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। महिला और पुरुष श्रद्धालु घंटों लाइन में लगकर माता के दर्शन करते नजर आए। भीड़ के कारण पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनुमानतः लाखों भक्तों ने मां थावे...