गोपालगंज, मई 10 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने आए एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना बीते सात मई की बताई जा रही है। मामले को लेकर सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के भदपा गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह ने थावे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...