गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- थावे, एक संवाददाता। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक से एक रैली निकाली। इसका नेतृत्व पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह एवं पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी ने किया। यह रैली दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक से प्रारंभ होकर बस पड़ाव, थावे बाजार और स्टेशन चौक से होते हुए कई गांवों से होकर गुजरी। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने, हर घर स्वदेशी, स्टॉल अभियान व आत्मनिर्भर भारत के संदेश को लेकर लोगों से अपील की। कार्यकर्ताओं ने आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और समर्थन के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रमुख रूप से पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, नारायण जी प्रसाद, ओम प्रकाश...