गोपालगंज, मार्च 16 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना में पहली बार किसी महिला पुलिस अधिकारी को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2019 बैच की पुलिस पदाधिकारी विभा कुमारी को थावे थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रीति राज को अपर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में विभा कुमारी को थावे थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, तत्कालीन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को पुलिस केंद्र में लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 1975 में थावे में ओपी थाना की स्थापना हुई थी। जिसे वर्ष 2007 में पूर्ण थाना का दर्जा मिला। तब से अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.