गोपालगंज, मार्च 17 -- थावे। थावे थाना में नई थानाध्यक्ष के रूप में विभा कुमारी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह कटेया थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थीं। एसपी विनय तिवारी ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध पर नियंत्रण और शराब बरामदगी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने का भरोसा जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.