थावे टोल टैक्स के पास हादसा, मंदिर के पुजारी की मौत,दो जख्मी
गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के समीप र हुए सड़क हादसे में थावे मंदिर के एक पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में मातम छा गया। बताया जाता है कि तीन युवक एक बाइक से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टोल टैक्स के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल हादसे में चित्तू टोला निवासी अनूप कुमार की मौत हो गई। वे राज किशोर पांडेय के पुत्र थे और थावे मंदिर परिसर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। वहीं राज किरण पांडेय और श्रीयांशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.