गोपालगंज, जनवरी 22 -- थावे। एक संवाददाता यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने थावे-टाटानगर एक्सप्रेस के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत चलने वाली टाटानगर-थावे-टाटानगर एक्सप्रेस अब परंपरागत आईसीएफ रेक के स्थान पर एलएचबी रेक से संचालित की जाएगी। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। रेलवे प्रशासन के अनुसार एलएचबी कोच आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक होते हैं। इन कोचों में स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट तथा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसके साथ ही एलएचबी रेक के रखरखाव की लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे संचालन अधिक प्रभावी बनता है। एलएचब...