गोपालगंज, जनवरी 22 -- थावे। थावे जंक्शन में गुरुवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देश चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 70 यात्रियों से कुल 15 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर टीटीई सुधाकर मिश्रा, राजीव कुमार, प्रकाश कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, ममता कुमारी, प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...