थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
गोपालगंज, जुलाई 9 -- गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के थावे-छपरा रेलखंड पर दिघवा-दुबौली रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी की टीम घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। उधर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड के बगल में स्थित शव गृह में मृतक की लाश को रख दिया गया है। रेल पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा। अगर इस बीच उसकी पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.