थावे-छपरा रेलखंड पर जांच में धराए 35 बिना टिकट यात्री
गोपालगंज, मार्च 17 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर मंगलवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल की टीम ने छपरा, सीवान, थावे और जलालपुर स्टेशन को आधार बनाकर सघन जांच की। अभियान के तहत गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे डेमू, 75105 थावे-कप्तानगंज डेमू और 55036 गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 35 यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे कुल 9720 रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर, सुधाकर मिश्रा, अमित कुमार, ममता कुमारी, राजेश सिंह, प्रकाश कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल के जवान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.