गोपालगंज, जनवरी 8 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन को बिहार सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत सभी कृषक एवं भूमि काश्तकारों को सूचित किया गया है कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार से मिलने वाली 2000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पुनः रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। वर्ष 2019 में जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, उनकी सूची में सुधार के उद्देश्य से यह प्रक्रिया दोबारा कराई जा रही है। नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को ही आगे लाभ मिलेगा। गुरुवार को पंचायत भवन अब्दुल्ला इंद्ररवा, बरारी, जगदीश और सेमरा में किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए। वहीं 9 जनवरी को पंचायत भवन वृंदावन, धतिवना और लछवार में कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने प्रखंड के सभी किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.