थावे के नारायण प्रसाद बने बिहार रौनीयार वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
गोपालगंज, जुलाई 26 -- थावे। एक संवाददाता अखिल भारतीय रौनीयार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार की स्वीकृति से राष्ट्रीय महामंत्री विशाल कुमार ने थावे निवासी नारायण प्रसाद को बिहार रौनीयार वैश्य महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। वहीं, उनके मनोनयन को थावे के व्यवसायियों एवं रौनीयार समाज के लोगों ने क्षेत्र के लिए गौरव की बात बतायी। विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा व समाजहित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.