गोपालगंज, मई 16 -- थावे। एक संवाददाता।थावे प्रखंड की लछवार पंचायत क्षेत्र में शनिवार को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की शुरुआत हुई।

सर्वेक्षण कार्य सर्वे टीम गांव-गांव पहुंचकर खेत, भूखंड और पथस्थलों का भौतिक सत्यापन कर रही है। अभियान के तहत प्रत्येक प्लॉट की वास्तविक स्थिति का अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है, ताकि भूमि संबंधी रिकॉर्ड को अद्यतन बनाया जा सके और पुराने विवादों का समाधान हो सके। बंदोबस्त शिविर कार्यालय की टीम गांवों में पहुंचकर जमीन का स्थल निरीक्षण कर रही है। सर्वे कार्य के दौरान रैयत भी अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने तथा पुराने विवादों के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। यह कार्य सर्वे कानूनगो मोहमद तबरेज आलम, आकांक्षा सिंह तथा विशेष सर्वे अमीन अनिकेत राज के नेतृत्व में किया जा रहा है। टी...