गोपालगंज, अगस्त 18 -- गोपालगंज। रेल संरक्षा को बेहतर बनाने, स्टेशनों पर स्वच्छता, यात्री सुविधाओं को बहाल कराने व रेलवे परिसंपत्तियों के समुचित रख-रखाव के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंगलवार को कप्तानगंज-थावे रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोदरवार, लक्ष्मीगंज, रामकोला, बड़हरागंज, पडरौना, कठकुईयां, दुदही, तमकुही रोड, तरयासुजान व सासामूसा स्टेशनों के साथ-साथ समपार संख्या 99B1 एवं 70C तथा पडरौना रेलवे कॉलोनी का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों पर परिचालनिक व संरक्षा व्यवस्थाओं, स्टेशन पैनल, रिले रूम, IPS रूम, संरक्षा उपकरण, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री शेड तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- अमृत भारत के दावे फेल, मुजफ्...