थावे ओवरब्रिज के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग
गोपालगंज, मई 24 -- थावे। थावे ओवरब्रिज के पास अरना रोड में रविवार की देर शाम बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख दुकानदारों एवं राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी की शिकायत कई बार बिजली कंपनी से की गई थी। अक्सर उसमें से चिंगारी निकलती थी और अधिक लोड के कारण स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.