थावे आइस फैक्ट्री के समीप कार के धक्के से युवक हुआ जख्मी
गोपालगंज, मई 22 -- गोपालगंज। थावे थाने के आइस फैक्ट्री के समीप गुरुवार की देर शाम कार के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे गोरखपुर लेकर रवाना हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाने के विदेशी टोला गांव के नंदलाल साह का 30 वर्षीय बेटा नवनीत कुमार बर्फ फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इस दौरान वह जब सड़क पार कर रहा था तो तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.