किशनगंज, फरवरी 26 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत थावाभीठा गांव में बच्चा चोरी की घटना ने मंगलवार को बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल, ग्रामीणों ने एक घर के आंगन से एक दुधमुंही बच्ची को उठा ले जाने के आरोप में एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर डायल-112 की टीम थावाभीठा गांव पहुँची। लेकिन आरोपित युवक को हिरासत में लेने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर बबाल काटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल आक्रोशित दर्जनों लोग पुलिस अभिरक्षा से आरोपित को लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस पदाधिकारियों की सूझबूझ से किसी तरह भीड़ से युवक को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आरोपित युवक को एक घंटे तक गांव में बंधक बनाए रखा गया था। कथित बच्चा चोरी का आरोपी मंगलवार की दोपहर बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.